देहरादून, नवम्बर 20 -- जिज्ञासा विश्वविद्यालय में द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन ऑन मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च एंड इनोवेशन का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. शंकर राममूर्ति ने कहा कि शोध किसी भी देश की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होता है। ऐसे सम्मेलन नए विचारों, सीखने और अनुभव बांटने का अच्छा अवसर प्रदान करते हैं। मुख्य अतिथि कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन शोध और नवाचार के क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संयोजक प्रो. मनीष शर्मा ने कहा कि शोध केवल शैक्षणिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज के विकास का एक महत्त्वपूर्ण आधार है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो इरफान खान, पत्रकारिता संकाय के डीन प्रो. सुरेश नायक ने भी विचार रखे। मौके पर अनेक शोधकर्ताओं ने अपने शोध कार्यों की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.