देहरादून, मार्च 28 -- देहरादून। जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में शनिवार को दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम जैसे इनडोर व आउटडोर खेल शामिल रहे। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि योग शिक्षक व वरिष्ठ समाज सेवी नवीन ठाकुर ने छात्रों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शंकर रामामूर्ति ने की। देहरादून जिला फुटबॉल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व उत्तराखंड थ्रोबॉल एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर्येंद्...