देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून। जिज्ञासा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की ओर से भारत में बदलता मीडिया परिदृश्य विषय पर राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. गोविंद सिंह ने डिजिटल मीडिया के दौर में 'फेक न्यूज' को बड़ी चुनौती बताते हुए निष्पक्षता पर जोर दिया। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रो. इरफान खान और कुलपति प्रो. शंकर रामामूर्ति ने एआई की भूमिका और नैतिक पत्रकारिता को भविष्य के लिए अनिवार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने डिजिटल एकीकरण पर विचार साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...