विकासनगर, सितम्बर 7 -- जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में सोमवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें विश्वविद्यालयी जीवन से परिचित कराने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत की बदलती जरूरतों और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। नैसकॉम प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ संचार कौशल, टीमवर्क, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्रो-वाइस चांसलर प्रो. संदीप कौटिश ने विद्यार्थियों से शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि अनीश कुमार और विशिष्ट अतिथि अंकित सिन्हा ने उद्योग की अपेक्षाओं से अवगत कराया। प्रो. मनीष शर्मा ने शोध व रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा ...