जिज्ञासा और सीखने की ललक ही सफलता की कुंजी: डीईओ
गुमला, जून 12 -- गुमला। जिला विज्ञान केंद्र, गुमला में आयोजित तीन दिनी समर कैंप का समापन डीईओ कविता खलखो की अध्यक्षता में हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने नृत्य व संगीत की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। डीईओ ने बच्चों से कैंप के अनुभव साझा कराए और कहा कि जिज्ञासा, प्रश्न पूछने की आदत तथा नई चीजें सीखने की ललक ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।समर कैंप के दौरान बच्चों को विज्ञान एवं आधुनिक तकनीक से परिचित कराया गया। प्रतिभागियों ने थ्रीडी प्रिंटिंग, ड्रोन टेक्नोलॉजी, लाइन फॉलोइंग रोबोट, इमेज प्रिंटिंग रोबोट तथा साइंस हब का भ्रमण कर वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझा। इसके अलावा वर्चुअल रियलिटी, विज्ञान प्रयोग, कला एवं शिल्प गतिविधियों और इंटरैक्टिव सत्रों में भी भाग लिया। चित्रांकन प्रतियोगिता में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.