शामली, सितम्बर 3 -- चौसाना। उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक परिवार, एक पहचान' व्यवस्था के तहत परिवारों को फैमिली आईडी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, जिनके लेबर कार्ड बने हुए हैं लेकिन अभी तक फैमिली आईडी नहीं बनी थी, उनकी सुविधा के लिए बृहस्पतिवार को गांव जिजौला में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। सहायक श्रमायुक्त अरविंद कुमार मद्धेशिया के निर्देश पर आयोजित कैंप में श्रम विभाग के कर्मचारी राकिम अली ने सीएससी संचालक अब्दुल रहमान के सहयोग से निर्माण श्रमिकों की फैमिली आईडी बनाई। कैंप में श्रमिकों के लेबर कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर निशुल्क फैमिली आईडी तैयार की गई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: शिविर में श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई फैमिली आईडी बनवाने के लिए पहुंचे श्रमिकों को इ...