उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव। ईंट भट्ठों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिग-जैग चिमनी तकनीक अनिवार्य कर दी गई है। इस आदेश से चिंतित भठ्ठा मालिक सदर विधायक से मिले। मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ईंट-भट्ठा एसोसिएशन अध्यक्ष रवि सहाय मिश्रा राधे ने कहा कि हम सभी इस निर्णय का स्वागत करते हैं। पर व्यापार की मंदी को देखते हुए कम से कम दो साल का समय परिवर्तन के लिए दिया जाए। परिवर्तन करने के लिए प्रति भट्ठा लगभग 50 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस दौरान महामंत्री अश्वनी तिवारी, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र तोलानी, वीरेन्द्र मिश्रा, विग्नेश पांडेय, राजेश आहूजा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...