बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- अस्थावां थाना की पुलिस ने की कार्रवाई, कई सामान जब्त अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि ठग, युवाओं को सेक्स स्कॉर्ट सर्विस(जिगोलो) का रोजगार दिलाने के नाम पर ठगते थे। चुलिहारी पुल के पास से चार और उगावां खंधे से दो आरोपित पकड़े गये हैं। एसपी हृदयकांत ने बताया कि गुप्त सूचना पर शुक्रवार को छापेमारी कर ठगों को दबोचा गया। गिरोह के सदस्य सोशल मिडिया और मोबाइल से कॉल कर लोगों को सेक्स वर्कर का रोजगार दिलाने का झांसा देते थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: रिवाईज : जिगोलो बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार फर्जी बाबा बनकर मनचाही स्त्री या पुरुष का वशीकरण करने का भी झांस...