भभुआ, मार्च 27 -- शक्ति ध्वज पूजन व ध्वजारोहण के साथ आरती का आयोजन किया गया भरुहियां राम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर तीन दिवसीय मेला शुरू (नवरात्र) चांद, एक संवाददाता। रामनवमी पर जिगिना के अघोर आश्रम में कन्या पूजन कर प्रसाद वितरण व भंडारा आयोजित किया गया। शक्ति ध्वज पूजन कर ध्वजारोहण किया गया, जिसमें यूपी व बिहार के भक्त शामिल हुए। सामूहिक आरती की गयी। नौ कन्या पूजन के दौरान सैकड़ों महिलाएं थीं। महिलाओं ने कन्याओं के पैरों में महावर लगा सजाया। सिर पर लाल चुनरी ओढ़ायी। भैरव के रूप में छोटे बालक को पुरुष भक्तों ने सजाया। पंगत में प्रसाद परोसा गया। आश्रम के शिष्य राजेंद्र जी पूजा करके जयकारे लगाए। फिर कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला भक्तों ने अपने-अपने घरों से लायें मिष्ठान को कन्याओं को परोसकर विनती करके खिलाती देखी गयीं। अंत में खिचड़...