भभुआ, जून 13 -- पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भिजवाया सास, ससुर और देवर की गिरफ्तारी के लिए चांद पुलिस कर रही छापेमारी (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता।

मामले का विवरण थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में विवाहिता के कुंडी में लटकते बरामद शव मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी आनंद साह ने थाना में आवेदन देकर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि हत्या करने के बाद इस घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

पुलिस की कार्रवाई चांद थाना में दिए गए आवेदन में उन्होंने मृतका के पति मनीष साह, सास मालती देवी, देवर प्रकाश साह तथा ससुर बद्री साह को नामजद करते हुए दहेज नहीं देने पर प्रताड़ित करने और गला दबाकर ह...