गोंडा, मई 8 -- गोण्डा। शहर के अयोध्या रोड स्थित जिगर स्कूल के पास सड़क की दोनों पटरियों पर बने नालों पर पत्थर न होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। खुले नालों में आए दिन बच्चे और बुजुर्ग गिरते-गिरते बचते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में अंधेरा होने पर खतरा और बढ़ जाता है। दोपहिया वाहन भी नाले में फंस जाते हैं। स्कूल के कारण सुबह-शाम बच्चों की आवाजाही ज्यादा रहती है। कई बार जिम्मेदारों से नाले पर स्लैब रखने की मांग की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मोहल्लेवासियों ने जल्द नालों को ढकने की मांग की है, वरना बड़े हादसे की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...