जिगनीहवा के पिपरी में 100 केवीए ट्रांसफार्मर जला, 100 उपभोक्ता अंधेरे में, भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान
बलरामपुर, मई 11 -- गैसड़ी/बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत जिगनीहवा के पुरवा पिपरी में रविवार को 100 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव के करीब 100 बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई है। उमस भरी भीषण गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण बेहाल हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। बिजली उपभोक्ता दिलीप सिंह, धीरेंद्र सिंह, मनोज सिंह,बब्बू प्रताप सिंह, राम सरन कश्यप, जगदीश प्रसाद शर्मा, बाबूराम वर्मा, हलीम, सादिक, मोहम्मद मुस्लिम ने बताया कि गांव में करीब सौ बिजली उपभोक्ता हैं। जिसके सापेक्ष 100 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर लगा था। रविवार को अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया。 यह भी पढ़ें- एक सप्ताह से अंधेरे में गांव, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.