मिर्जापुर, मई 28 -- जिगना। जिगना तिराहे पर हैंडपंप छह माह से खराब शीर्षक से बुधवार को हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटे के अंदर ही हैंडपंप की री-बोर करा दिया गया। बुधवार सुबह मिस्त्री जर्जर हैंडपंप का पाइप निकालकर नया पाइप डालने में जुट गए। दस बजे दिन तक हैंडपंप पानी उगलने लगा। प्रधान रजनी सिंह ने बताया कि बीडीओ रामपाल ने खबर का संज्ञान लेते हुए अवर अभियंता मैकेनिकल को री-बोरिंग की रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया। उसके बाद समय गंवाए बिना मिस्री और लेबर लगाकर टूटा फूटा पुराना पाइप बदलकर नया पाइप लगा हैंडपंप चालू करवा दिया गया। आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण तिराहे पर एकमात्र हैंडपंप के सहारे लोग भीषण गर्मी में अपना हलक तर करते हैं। यह भी पढ़ें- नगर पालिका, अतर्रा : नगर पालिका में फरियादियों के लिए हैंडपंप का सहारा पेयजल समस्या...