जिगना ढाला के समीप मछली कारोबारी का शव मिलने से सनसनी
गोपालगंज, जून 9 -- गोपालगंज।मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप मंगलवार को एक मछली कारोबारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मीरगंज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी जिउत राजभर के 49 वर्षीय पुत्र प्रेम सागर राजभर के रूप में की गई है।
घटना का विवरण घटना के संबंध में मृतक के मित्र एवं गांव के ही निवासी किशोरी राजभर ने बताया कि वह और प्रेम सागर राजभर मणिपुर में रहकर मछली का कारोबार करते थे। शनिवार को दोनों वहां से अपने घर लौटने के लिए ट्रेन से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.