गाजीपुर, जून 28 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उसीया गांव में मोहर्रम की दसवीं के एक दिन बाद शनिवार रात शम्स-ए-हुसैनी तंजीम कमेटी की ओर से बाजार मोहल्ला चौक पर जिक्र-ए-शोहदाए कर्बला कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। मुख्य वक्ता मौलाना शाह आलम खान ने कर्बला की ऐतिहासिक घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने सत्य, इंसाफ और इस्लाम की रक्षा के लिए अपने परिवार सहित सर्वोच्च कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि कर्बला का संदेश मानवता, त्याग, धैर्य और अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया याद वक्ताओं ने आपसी भाईचारा, प्रेम और इंसानियत को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम ...