जिक्र-ए-शहादत-ए-हुसैन में गूंजा अकीदत का पैगाम
हरदोई, जुलाई 19 -- संडीला, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला अशराफ टोला, मंगल बाजार स्थित खानकाह-ए-चिश्तिया सागरिया में रविवार रात ज़िक्र-ए-शहादत-ए-हुसैन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और शहीदान-ए-कर्बला को ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया। महफिल का आगाज़ मौलाना सरवर जमाल ने तिलावत-ए-कुरआन पाक से किया। इसके बाद तहरीक परचम-ए-मोहम्मदी के अध्यक्ष फ़रीदुद्दीन ने कहा कि अहलेबैत का मुकाम बेहद बुलंद है और उनसे मोहब्बत व अदब ईमान की पहचान है। उन्होंने कहा कि अहलेबैत की ताज़ीम करने वाला ही सच्चा मोमिन होता है। दरगाह हज़रत सागर मियां रहमतुल्लाह अलैह के सज्जादानशीन मुईज़उद्दीन सागरी चिश्ती ने कहा कि वाक़या-ए-कर्बला ज़ुल्म, आतंक और अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.