आदित्यपुर, मार्च 23 -- गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोतीनगर रोड नंबर-एक के एक मकान में लगे रिलायंस जिओ फाइबर के सेट टॉप बॉक्स अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे के बाद शॉर्ट सर्किट से पूरे कमरे में आग लग गई। जिससे सभी सामान जलकर राख हो गया। यह घटना रविवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार किराए के मकान में रहने वाले राकेश पांडेय के कमरे में यह घटना घटी। ब्लास्ट के समय कमरे में दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे। जिन्हें मकान मालिक और आसपास के लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...