लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददता।जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती से पूर्व शहर के जैन मंदिरों में पूजन, शांतिधारा का आयोजन हुआ। पालकी यात्रा, शोभा यात्रा, प्रभात फेरी और भव्य झांकी निकाली गई। पूजन और यात्रा के साथ ही विश्व में शांति की प्रार्थना की गई। मंगलवार को जैन समाज के लोग भगवान महावीर की जयंती मनाएंगे।भगवान महावीर की जयंती से पूर्व सोमवार को डालीगंज महावीर पार्क में भगवान महावीर की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम हुआ। इससे पहले डालीगंज जैन मंदिर में सुबह भगवान का अभिषेक किया गया। भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में रितेश जैन, सुबोध जैन, मनोज जैन, वीर कुमार जैन, पारस जैन समेत बड़ी संख्या में महिलाएं नृत्य करती रहीं। गोमती नगर जैन मंदिर में आलोक जैन की अगुवाई में पालकी यात्रा निकाली गई। श्री दिग...