जिउतिया व्रत: नहाय-खाय कल, तीन अक्टूबर को निर्जला व्रत करेंगी माताएं
मुंगेर, सितम्बर 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताओं द्वारा रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) इस वर्ष 3 अक्टूबर शनिवार को रखा जाएगा। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला यह व्रत काफी कठिन माना जाता है। व्रत के दौरान माताएं पूरे दिन और रात निर्जला उपवास रखकर संतान की मंगलकामना करती हैं। ज्योतिष राकेश मिश्र के अनुसार, इस वर्ष जिउतिया व्रत से पहले 2 अक्टूबर शुक्रवार को नहाय-खाय होगा। इसके बाद 3 अक्टूबर शनिवार को माताएं निर्जला व्रत रखेंगी। व्रत का पारण 4 अक्टूबर रविवार को किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जितिया में खरजितिया क्या है?, ओठघन, आंगन में पोखर बनाकर होती है जीमूतवाहन की पूजा पंचांगों में अष्टमी तिथि के समय को लेकर कुछ अंतर है। वाराणसी पंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.