साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- साहिबगंज। जिउतिया व्रत में झिंगली,सतपुतिया, नोनी साग आदि का खासा महत्व होता है। स्थानीय बाजार में सतपुतिया गुरुवार को 200 से 400 रुपये प्रति किला एवं नोनी साग 50 रुपये किलो तक बिका। जिउतिया में सतपुतिया का खासा महत्व होता है। यह सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है और इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं। यह सब्जी झुंड में फलती है इस कारण इसे सतपुतिया कहा जाता है। इसे नहाय खाय के दिन के भोजन के लिए जरुरी बताया जाता है। आम दिनों में 40-50 रुपये किलो उपलब्ध होने वाली यह सब्जी जिउतिया को लेकर 200 रुपये के पार हो गई है। वहीं व्रत का पारण करने में नोनी साग जरुरी होता है। नोनी साग की जिउतिया पर्व में ही पूछ होती है। यह ऐसा साग है जो बिना मेहनत के उगाया जाता है। यह भी पढ़ें- संतान की दीर्घायु का महापर्व जितिया कल, आरा के बाजारों में रही...