मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- मोतिहारी। जिउतिया व्रत को लेकर महिलाओं ने अहले सुबह सरगही खायी। इसके साथ ही निर्जला व्रत की शुरुआत हो गयी। कल शुक्रवार को महिलाओं ने स्वच्छ जल से स्नान कर अपने पुरखों के नाम से झिंगनी के पत्ते पर तेल व खल्ली चढ़ाकर पूजा अर्चना की । इस अवसर पर महिलाओं ने भोजन के रुप में मड़ुआ की रोटी और नोनी का साग सपरिवार खायी। महिलाएं अपने पुत्रों की मंगल कामना तथा दीर्घायु के लिए निर्जला रहकर जिउतिया व्रत करेंगी ।वेदाचार्य सह प्रधानाचार्य सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार चार अक्तूबर की सुबह 7.32 बजे के बाद माताएं जिउतिया व्रत का पारण करेंगी। यह भी पढ़ें- जीवित्पुत्रिका का व्रत आज, जितिया की कथा के बाद जिउतिया सूत्र पहनें, कल पारण कब? यह भी पढ़ें- Gridih News: संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला उपवास यह भी पढ़ें- Mu...