साहिबगंज, अक्टूबर 2 -- साहिबगंज। संतान के दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख समृद्धि और परिवार के मंगलकामना को लेकर शुक्रवार से तीन दिवसीय जीवितपुत्रिका व्रत शुरू हो गया। व्रत के प्रथम दिन नहाय खाय व्रतियों ने किया। इस मौके पर शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर अहले सुबह से स्नान करने को व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जिउतिया का नहाय-खाय संपन्न, निर्जला उपवास कलपहला दिन व्रतियों ने गंगा स्नान आदि करने के बाद पास के मंदिरों में पूजा भी किया। इसके बाद घर आकर शुद्ध सात्विक भोजन तैयार किया। भोजन में विभिन्न प्रकार की सब्जियां बनी। जिनमें सतपुतिया झिंगली या अन्य झिंगली, अरबी यानि कच्चू, पोईया साग, नोनी साग आदि जरुर बनाये गये। इसके अलावा भी कई प्रकार की सब्जी बनायी गयी। व्रतियों ने भोजन तैयार करने के बाद झिंगली के पत्ता पर ...