सीवान, फरवरी 25 -- बड़हरिया। प्रखंड़ के बड़सरा व चैन छपरा सहित दर्जनों गावों को जोड़ने वाली जिउतिया का पुल 20 वर्ष से अर्द्ध निर्मित है। जो एक शोभा का केंद्र बना हुआ है। बतादें की यह पुल बड़सरा और चैन छपरा दो गावों के बीच स्थित जिउतिया पुल वर्ष 2006 में बनना शुरू हुआ था।अधिकांश पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। लेकिन पुल के निर्माण के दौरान गलत पैमाइस के चलते सरकारी जमीन छूट गया था और किसी निजी जमीन में पुल का निर्माण कार्य होने लगा था।जिससे नाराज जमीन मालिक बड़हरिया पुरानी बाजार निवासी कामेश्वर शर्मा ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। परिणाम स्वरूप कोर्ट के आदेश के बाद पुल का निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया। जो आज भी पुल अर्द्ध निर्मित शोभा का केंद्र बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.