सहारनपुर, फरवरी 4 -- कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी जिला पंचायत सदस्य सहित चार किसानों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांग गई। आरोपियों ने खेत पर बने कमरे में गुमनाम पत्र छोड़ दिया। रुपये न देने और पुलिस को बताए जाने पर जिंदा जलाने व परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से पीड़ित लोग दहशत है। जिला पंचायत सदस्य ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सुरक्षा की गुहार लगाई। जिला पंचायत सदस्य रामदास सैनी पुत्र आत्मा राम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि तीन फरवरी की सुबह जब खेत पर गए तो वहां बने कमरे के गेट पर लाल स्याही से लिखा पत्र मिला, जिसमें 13 फरवरी तक पांच लाख रुपये देने की मांग की गई। रामदास के अलावा उनके पड़ोसी ग्रामीण रामनाथ, ऋषिपाल व राजेश शर्मा आदि को भी फिरौती न देने और पुलिस को बत...