हमीरपुर, मई 26 -- मौदहा, संवाददाता। गर्मी से बचने को लेकर तालाब में गोता लगाने वाले तीन बालकों की मौत से बड़ी आबादी वाले खंडेह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तीनों बालक तैरना भी नहीं जानते थे। नहाते समय तीनों तालाब की गहराई में समा गए। इस घटना का दूसरा दर्दनाक पहलू यह था कि खंडेह से लेकर मौदहा सीएचसी तक तीनों बालकों के शवों को जिंदा होने की आस में बाइकों में लिटाकर मौदहा तक लाया गया था। गांव में कई लोगों के पास कारें और दूसरे चौपहिया वाहन है, लेकिन कोई भी अपने वाहन लेकर मौके पर नहीं पहुंचा था। एंबुलेंस को भी सूचना नहीं दी गई थी। जेसीबी मशीन से हुई थी मिट्टी खोदाई, बच्चे थे अनजान यह भी पढ़ें- हमीरपुर में तालाब में नहाते समय तीन बालकों की डूबकर मौतघटना का विवरण मौदहा तहसील से 20 किमी दूर बसे खंडेह गांव में कई बड़े तालाब है। गांव के सुप्रसिद्ध रा...