जिंदा हूं, पर भूत बनकर वापस आऊंगा; सोनम वांगचुक ने दे दी 20 जुलाई वाली वॉर्निंग
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं। कॉक्रोच पार्टी के बैनर तले वांगचुक की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। लगातार अनशन से उनका शरीर काफी कमजोर हो चुका है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने जंतर-मंतर पर लोगों से कहा कि 20 जुलाई तक जिंदा रहेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो भूत बनकर वापस आएंगे। सोनम वांगचुक का कहना है कि नीट पेपर लीक मामले में ऐक्शन की शुरुआत होनी चाहिए। अनशन से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है और वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वांगचुक ने अनशन खत्म करने की मांग मान तो ली है, लेकिन कहा है कि वे 20 जुलाई के बाद ही अनशन त्यागेंगे। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल के बीच सिखाया साइंस, कैसे पानी की बोतल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.