बाराबंकी, अप्रैल 21 -- असंद्रा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भवनियापुर स्थित श्रीराम जानकी मठ में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महंत मुकुंदपुरी जिंदा समाधि लेने की जिद पर अड़ गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद महंत मान गए। सुबह चार बजे समाधि के लिए गड्ढे में बैठे थे महंत: भवनियापुर स्थित श्रीराम जानकी मठ महंत मुकुंदपुरी ने जिंदा समाधि की घोषणा की। वह परिसर में खुदवा गए गड्ढे में बैठ गए। यह जानकारी ग्रामीणों को हुई तो भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- कब्रिस्तान को लेकर चर्चा में आए महाराज दीपक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत प्रशासन को इसकी भनक लगी तो एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह, सीओ जटा शंकर मिश्र और कोतवाली असंद्रा प्रभारी आलोक मणि त्र...