अरुन देव, अक्टूबर 9 -- कर्नाटक के विजयपुरा में एक सब्जी विक्रेता को उस समय झटका लगा, जब उसे पता चला कि सरकारी दस्तावेजों में उसे मृत दिखाया गया है। आरोप है कि उसके नाम समेत मतदाता सूची से कई और नाम हटाने की कोशिश की गई। इस मामले में भाजपा से निष्कासित विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसके अलावा कम से कम सात अन्य लोगों को भी दस्तावेजों में मृत दिखाया गया है। यह मामला मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान सामने आया है। कर्नाटक में असली मतदाताओं के नाम हटाने की कथित कोशिशों से जुड़े अब तक नौ मामले दर्ज किए जा चुके हैं।सब्जी विक्रेता को पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में मृत है विजयपुरा के सब्जी विक्रेता अब्दुल रजाक बागवान को पता चला कि उन्हें मृत घोषित कर दिया ग...