जिंदा रहने की जंग है, जल्द लौटकर आऊंगा... उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत की भावुक पोस्ट
देहरादून, अगस्त 6 -- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत इन दिनों अस्वस्थता के चलते दिल्ली में अपने आवास पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने अपनी बीमारी और राजनीति में प्रवेश के शुरुआती दिनों को याद किया। उनके इन शब्दों में जहां एक ओर मां का वात्सल्य छलका, वहीं सक्रिय राजनीति से दूर रहने की टीस और कसक भी साफ नजर आई। अपनी पोस्ट में हरीश रावत ने बताया कि कैसे ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से उनकी राजनीतिक यात्रा की अप्रत्याशित शुरुआत हुई थी। दोस्तों और चाचा के कहने पर अनजाने में भरा गया पर्चा उनकी जिंदगी का मोड़ बन गया। उस वक्त आर्थिक तंगी के बीच जब पैसों की बात उठी, तो उनकी मां ने अपनी धोती की गांठ से 27 रुपये निकालकर दिए थे और कहा था- पैसों की बात आए तो पीछे मत हटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.