जिंदा महिला को मृत घोषित कर बंद की वृद्धा पेंशन
गाजीपुर, जून 23 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर तहसील क्षेत्र के नसीरपुर गांव की एक वृद्ध महिला को सरकारी अभिलेखों में मृत दिखाकर उसकी वृद्धा पेंशन बंद कर दी गई है। महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर खुद को जीवित बताते हुए बंद की गई वृद्धा पेंशन को पुनः चालू कराने की मांग की है। नसीरपुर गांव निवासी पार्वती देवी को वृद्धा पेंशन मिलता था। आरोप है कि 27 जून 2024 के बाद विभागीय अभिलेखों में उन्हें मृत दर्शा दिया गया, जिसके चलते उनकी पेंशन बंद कर दी गई। जबकि वह जीवित हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। महिला ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पेंशन बंद होने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कराकर अभिलेखों में सुधार करने तथा वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दोबारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.