बुलंदशहर, जून 12 -- नगर के वार्ड-14 स्थित रोगनग्रान (विवेकानंद चौक) निवासी 70 वर्षीय रामकुमार ने खुद को सरकारी अभिलेखों में मृत दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन बंद किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पेंशन बहाल कराने और मामले की जांच की मांग की है। रामकुमार का कहना है कि वह ठेले पर टिक्की-समोसे बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पेंशन की जानकारी लेने पर विकास भवन में पता चला कि रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शा दिया गया है। उन्होंने आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए, लेकिन अब तक पेंशन शुरू नहीं हो सकी। वार्ड सभासद अंजलि सिसोदिया ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित की पेंशन शीघ्र बहाल करने की मांग की है।वहीं, यह भी पढ़ें- जिंदा बुजुर्ग को मृत दिखाकर बंद की वृद्धावस्था पेंशन, डी...