फतेहपुर, मार्च 28 -- जाफरगंज। कौशांबी के भीषण सड़क हादसे से चार मासूम तो किसी तरह जिंदा बच गए, लेकिन उनकी आंखों में अब भी उस खौफनाक मंजर की परछाईं साफ दिख रही है। हादसे के बाद से ये बच्चे सहमे हुए हैं। गांव लौट ये बच्चे ना ठीक से बोल पा रहे हैं, ना ही किसी से नजर मिला पा रहे हैं। कुरौली निवासी कमलेश, पत्नी विजय कली व तीन मासूम बच्चे अखिलेश, कैलाश, शिवानी के साथ मुंडन संस्कार में गए थे। कमलेश और विजय कली घायल हैं। ये तीनों बच्चे मामूली घायल हुए थे। शनिवार को तीनों परिजनों के साथ गांव लौट आए। ये बच्चे बार-बार उसी पल को याद कर सिहर उठते हैं। किसी के होंठों पर बस इतना ही आता है कि अचानक जोर का धमाका हुआ. सब लोग चिल्लाने लगे.। इसके बाद वे चुप हो जाते हैं, जैसे शब्द भी उनका साथ छोड़ चुके हों। बच्चों के शरीर पर आई चोटें धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.