बहराइच, मई 1 -- बहराइच, संवाददाता । कैसरगंज इलाके के विजयपुर के मजरे कुम्हारनपुरवा में प्रेम विवाह करने वाले, जिंदा फूंके गए युवक की लखनऊ में मौत हो गई। आरोप था कि लड़की के परिजनों ने धोखे से विदाई के लिए बुलाया और युवक को फूंक दिया। गुरुवार की रात जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। लोग अंतिम संस्कार नहीं करने को अड़े रहे। पुलिस ने मनाया। गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। 24 अप्रैल को यह घटना हुई थी। इसमें नौ लोगों को नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई थी। केजीएमयू में गुरूवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही इसकी भनक पुलिस महकमे को लगी। गांव में भारी संख्या मे पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। शव देर रात गांव पहुंचते ही सुरक्षा बल सतर्क हो गया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का आरोप लगा शव का अंतिम संस्कार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.