शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- जैतीपुर। कस्बे में बीते वर्ष 14 सितंबर को सामने आए दिल दहला देने वाले नवजात बच्ची को जिंदा दफनाने के मामले में पुलिस अभी कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। घटना को 6 माह 23 दिन बीत जाने के बावजूद खुलासा नहीं होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। गौहावर मढ़ी के सामने भुड़िया जाने वाले रास्ते पर 14 सितंबर 2025 को नदी किनारे मिट्टी में दबी करीब एक सप्ताह की बच्ची बरामद हुई थी। सुबह करीब 9 बजे टहलने निकले गौहावर निवासी बबलू को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसने पास जाकर देखा तो नवजात मिट्टी में दबी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक इतेश तोमर ने मिट्टी खोदकर बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची का एक हाथ बुरी तरह जख्मी था और शरीर की खाल सिकुड़ी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार बच्ची ने नए कपड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.