जिंदा गोवंश दफनाने की सूचना पर गौसेवकों ने किया प्रदर्शन
मैनपुरी, मई 23 -- करहल। नगर पंचायत की गोशाला में गोवंश को दफनाने की सूचना पर गौसेवकों ने मौके पर जाकर प्रदर्शन किया। जानकारी पाकर एसडीएम सुनिष्ठा सिंह भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए प्रदर्शन शांत कराया। शुक्रवार को जिंदा गोवंश दफनाने की सूचना पर एक दर्जन से ज्यादा गौसेवक गोशाला पहुंचे। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर एसडीएम सुनिष्ठा सिंह व पुलिसकर्मी पहुंच गए। गौसेवकों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा गोवंश को गोशाला के पीछे पशु अस्पताल परिसर में जिंदा दफना दिया गया। उनकी मांग पर गोशाला के पीछे स्थित पशु अस्पताल परिसर मे खुदाई की गई। खुदाई में मृत गोवंश को बाहर निकाला गया। गौसेवक दीपू राठौर, प्रिंस मिश्रा, चंद्रकांत शाक्य आदि ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.