नई दिल्ली, जुलाई 29 -- अमेरिका का ई-कॉमर्स Ebay प्लेटफार्म को एक मुकदमे में 56 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरने के लिए राजी होना पड़ा है। इसके साथ ही कंपनी को सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकार करना पड़ा कि उनके कर्मचारियों ने कंपनी के ऊपर हो रही रिपोर्टिंग को रोकने लिए एक पत्रकार दंपत्ति के साथ गलत व्यवहार किया है। करीब 6 साल चले इस मुकदमे के बाद कोर्ट ने स्टाइनर दंपत्ति को करीब 48.7 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने और करीब 7 मिलियन डॉलर का दान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इसके साथ ही Ebay को आगे ऐसा करने पर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी है। इसके अलावा इस मामले में शामिल कंपनी के सात कर्मचारियों को जेल भी भेजा गया है। उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई है। स्टाइनर दंपत्ति के वकील क्रिस्टोफर मर्फी ने भी इसे एक बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा, "हमारा म...