रामगढ़, मई 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू खैरा मांझी द्वार के समीप जिंदल कंपनी की स्टाफ बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार मुन्ना कुमार (39 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक पतरातू के हनुमानगढ़ी निवासी थे। यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर बलकुदरा स्थित जिंदल प्लांट के स्टाफ गेट पहुंचे और मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों के साथ सगे-संबंधी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौजूद रहे। उनकी मांग थी कि मृतक की पत्नी को नौकरी, उचित मुआवजा और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी कंपनी उठाए। यह भी पढ़ें- बीमा कंपनी को 9.64 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश मामले को लेकर जिंदल प्लांट हेड केबी सिंह के साथ परिजनों और जनप्रतिनिधियों की लंबी वार्ता हुई। इ...