जिंदल कंपनी ने दुगदा वाशरी को दिया एम्बुलेंस
बोकारो, जून 3 -- जिंदल कंपनी ने दुगदा कोल वाशरी को सीएसआर के तहत एक एंबुलेंस उपलब्ध कराया है। बुधवार को जिंदल कंपनी के अधिकारियों ने यहां के पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसे हैंड ओवर किया। इस एंबुलेंस में कई तरह की सुविधा उपलब्ध है। इसका लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल की बंद पड़ी दुगदा कोल वाशरी को लाने के लिए जिंदल स्टील कंपनी ने लीज पर लिया है। जिंदल के परियोजना प्रमुख गौतम सेनापति, अनूप सिंह, सीएसआर प्रमुख सबल कुमार झा, सीनियर मैनेजर विवेक मिश्रा, विष्णु सिंह, मनीष भास्कर, मुखिया चंदन कुमार सिंह, रेनू सिंह, रूनम कुमारी, ब्रह्मदेव हेंब्रम, रीतलाल रजक, प्रभु दयाल सिंह सहित कई लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.