जिंदपीर चौराहा का नाम बदला, बिजली पासी की लगी मूर्ति
हरदोई, मई 16 -- हरदोई। शहर में जिंदपीर चौराहा का नाम अब बदल गया है। नया नाम महाराजा बिजली पासी चौराहा हो गया है। शनिवार देर शाम राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने यहां स्थापित महाराजा बिजली पासी की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने महाराजा बिजली पासी के व्यक्तित्व और कृतित्व की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राम प्रकाश शुक्ला, भाजपा नेता प्रियम मिश्रा आदि रहे। उधर, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष करण पासी ने आपत्ति जताई। दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचकर उन्होंने कहा कि इस चौराहे पर जन नायक मदारी पासी की मूर्ति लगनी चाहिए। पूर्व वर्षों में इसके लिए सहमति बनी थी। इस विरोध के चलते मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.