जिंदगी-मौत से जूझते रहे मरीज, रील बनाते रहे नर्सिंग स्टाफ
बस्ती, अगस्त 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, वहीं ड्यूटी पर तैनात कुछ नर्सिंग स्टाफ के सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए संवेदनशील वार्डों में तैनात स्टाफ मरीजों की गोपनीयता और अस्पताल की आचार संहिता की अनदेखी कर वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रहे हैं। ओपेक अस्पताल कैली इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी रीलों को लेकर चर्चा में है। आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी के दौरान अपनी जिम्मेदारी को दरकिनार कर आईसीयू, गायनी और अन्य वार्डों में फिल्मी गानों व ट्रेंडिंग ऑडियो पर रील बना रहे हैं। कुछ वीडियो में नर्सिंग यूनिफॉर्म में महिला स्टाफ को आईसीयू जैसे संवेदनशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.