सीतापुर, जुलाई 5 -- Sitapur News: घर परिवार छोड़ करीब 15 साल से नैमिषारण्य में रह रहे एक सन्यासी ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उनके कमरे से सल्फास की बोतल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलत: हरदोई के माधौगंज क्षेत्र के पंहुतेरा गांव निवासी 63 वर्षीय सन्यासी शिवस्वरुप मिश्र लगभग 26 वर्ष पहले गृहस्थ जीवन का त्याग कर सन्यास धारण किया था। पिछले 15 वर्षों से वह नैमिषारण्य में किराये पर रह रहे थे। सुबह जब काफी देर तक सन्यासी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। भीतर देखने पर उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।...