संवाददाता, दिसम्बर 27 -- पति शराब का लती था, रोज पीता था तो मैं भी पीने लगी। कमाई का एक रुपया वह घर नहीं लाता था, जिससे आए दिन हमारे बीच में झगड़ा होने लगा। इसकी वजह से जिंदगी नर्क बन गई थी। मैंने पहले से ही प्लान बना लिया था कि इसे मारकर कहीं अच्छी जिंदगी बिताऊंगी। ये बातें वीरांगना ने पुलिस को तब बताई जब उसे गिरफ्तार किया गया। उसके चेहरे पर किसी तरह का कोई पछतावा नहीं था। उसकी बात सुनकर पुलिसवाले भी दंग रह गए। दरअसल, बिठूर के टिकरा गांव के रहने वाला 45 वर्षीय पप्पू टाइल्स-पत्थर का काम करता था। साल 2019 में उसकी शादी बांदा के तिंदवारी के तेरहींमाफी में रहने वाली वीरांगना से हुई थी। दोनों के चार वर्षीय बेटा जय है। मां बिटोला ने बताया कि बुधवार सुबह बहू पौत्र को लेकर पनकी में रहने वालीं बहनों से मिलने गई थी। बेटा काम पर गया था। शाम को बहू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.