कानपुर, अप्रैल 15 -- बिठूर। संवाददाता सरफरोश, हम साथ-साथ है जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा कि जिंदगी के संघर्षों से सीख लेनी चाहिए। युवाओं को सही संसाधन मिले तो वे अपना भविष्य संवार सकते हैं। युवाओं को सही संसाधन उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। फिक्की फ्लो के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आईं सोनाली बेंद्रे ने मेरे महबूब मेरे सनम फिल्म के गीत पर महिलाओं संग डांस भी किया और खूब तालियां बटोरी।बिठूर के गंगा वैली में फिक्की फ्लो कानपुर चैप्टर चेंज ऑफ गार्ड्स समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में सोनाली फिल्मी अंदाज में दाखिल हुईं तो सभी सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सोनाली बेंद्रे ने चार कॉलेजों की डिजिटल लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्राओं व महिलाओं के भविष्य के लिए डिजिटल कौशल प्र...