निज संवाददाता, मई 2 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के जिला विद्यालय निरीक्ष्रक (DIOS) डॉ.अमरकांत सिंह शनिवार को लखनऊ में जिंदगी की जंग हार गए। लखनऊ के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। डॉ. सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्तब्ध रह गए। डॉ.सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी एमबीए कर चुकी हैं और अपना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म संचालित करती हैं। वह बचपन से मेधावी छात्रा रही हैं और उनकी प्रतिभा को देखते हुए शासन की ओर से उन्हें कई देशों की यात्रा का अवसर भी मिला था। बताया जा रहा है कि डॉ. अमरकांत सिंह का जून माह में प्रमोशन प्रस्तावित था। डॉ. अमरकांत सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के निवासी थे। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.