नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- यूपी के फिरोजाबाद में प्रेमी और उसके दोस्त की दरिंदगी का शिकार हुई 17 वर्षीय किशोरी जिंदगी की जंग हार गई। खेत में गैंगरेप के बाद ईंट और लात-घूंसों से किए गए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल किशोरी ने शुक्रवार सुबह आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के दौरान आगरा में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने हंगामा किया। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किशोरी का अंतिम संस्कार कराया गया। प्रेमी और उसके दोस्त द्वारा गैंगरेप करने और जानलेवा हमला किए जाने से गंभीर घायल किशोरी ने शुक्रवार सुबह आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। जानकारी पर भीम आर्मी के पदाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने फिर हंगामा करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर ...