वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आत्महत्या का प्रयास करने वाली जूनियर रेजिडेंट एक महीने से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वह कोमा में चली गई है। बीच-बीच में उसे झटका आता है। हालांकि डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी में लगी हुई। आईएमएस बीएचयू के जनरल सर्जरी विभाग की जूनियर रेजिडेंट ने 14 मार्च को आत्महत्या की कोशिश की थी। उसने इंसुलिन का ओवरडोज ले लिया था। हालत खराब होने पर उसे बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी सेहत में ज्यादा सुधार नहीं है। हालांकि डॉक्टरों की टीम लगातार उसे बचाने में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- एम्स : मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए क्रोनो न्यूट्रिशन को कार्यक्रम यह भी पढ़ें- मरीज से लेकर डॉक्टर तक कोई सुरक्षित नहीं, केजीएमयू में कमेटियां और कैमरे सिर्फ दिखावा
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.