जिंगल बैल्स स्कूल की रियांशी दीक्षित ने नेपाल में जीता स्वर्ण पदक
बरेली, जून 12 -- जिंगल बैल्स चौपला रोड की छात्रा रियांशी दीक्षित ने काठमांडू नेपाल में डांसिंग और मॉडलिंग में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। आयोजन परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन नेपाल द्वारा वर्ल्ड स्पोर्ट्स परफॉर्मिंग आर्ट्स एजुकेशनल के सहयोग से सागरमाथा कप नेपाल-भारत नृत्य खेल एवं प्रदर्शन कला चैंपियनशिप छह-सात जून को राष्ट्रीय नाचघर, काठमांडू में हुआ था। इसें आयु वर्ग 10-13 में शहर के धीरज व शैलजा दीक्षित की बेटी रियांशी दीक्षित (12 वर्षीय) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। रियांशी ने सफलता का श्रेय माता पिता के साथ ही बरेली डांस स्टूडियो की डायरेक्टर मनदीप कौर व नृत्य गुरु आशीष मिश्रा को दिया है। यह भी पढ़ें- जिंगल बैल्स स्कूल की रियांशी दीक्षित ने नेपाल में जीता स्वर्ण पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.