नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। उन पर जंतर-मंतर में अवैध रूप से घुसने का आरोप लगा था। अब रांका का सोशल मीडिया पर कमेंट वायरल हो रहा है। उन्होंने एक X यूजर की उस पोस्ट पर टिप्पणी की कि जिसमें कहा गया कि सीजेपी के सदस्य जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। रांका ने दावा किया कि कोशिश नहीं बैरिकेडिंग पार कर अंदर घुस गए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रांका ने एक्स पर एक यूजर की पोस्ट के जवाब में लिखा, 'सर जा नहीं रहे थे, अंदर घुस गए।' पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर जाने की कोशिश के दौरान सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रंका को हिरासत में लिया गया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी दावा किया कि अजिंक्य शिंदे समेत पा...