जाड़ौल बिजलीघर क्षेत्र में टूटे 11 पोल, आपूर्ति ठप
बुलंदशहर, जून 30 -- बीती रात तूफानी बरसात होने से जाड़ौल बिजलीघर क्षेत्र के गांव ईलना, परवाना, जनौरा पोत के जंगलों में हाईटेंशन लाइन के 11 खंबे टूटकर जमीन पर गिर पड़े और तेरह खंबों पर लगे लकड़ी के क्रॉसफार्मर टूटने से लाइन जमीन गिरी पड़ी है। जिसके कारण परवाना, ईलना फीडर के जंगल की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। सोमवार की देर रात तूफानी बरसात होने से जाड़ौल बिजलीघर क्षेत्र के गांव ईलना, परवाना, महमूदपुर, जनौरा और पोत के जंगलों से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के 11 खंबे टूटकर जमीन पर गिर पड़े और तेरह बिजली के खंबों पर लगे लकड़ी के क्रॉसफार्मर भी तूफान से टूटकर जमीन पर आ गिर। जिसके कारण उक्त सभी खंबों की लाइन भी जमीन पर गिरी पड़ी है। हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों के जंगलों की बिजली आपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.