जाहेरा थान में पूरी आस्था के साथ संपन्न हुआ बुना पूजा
सराईकेला, जून 8 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत आमदा पंचायत के उदालखाम गांव में रविवार को अच्छी फसल की उम्मीद और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के लिए पारंपरिक बुना पूजा का आयोजन किया गया। यह आयोजन गांव के जाहेरा थान में पूरी आस्था के साथ संपन्न हुआ। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने घरों की साफ-सफाई की। हर घर से पूजा की सामग्री जाहिरा थान पहुंचाई। दिन के ठीक 11 बजे पुजारी (नाया) बुधन चाकी ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना शुरू की जो दोपहर एक बजे तक चली। इस दौरान पुजारी ने पारंपरिक रूप से रासी (हंडिया) को पूजा प्रसाद के रूप में अर्पित किया।पूजा के दौरान देवी-देवताओं को प्रसन्न करने और अच्छी फसल की मन्नत मांगने के लिए बकरे और मुर्गों की बलि दी गई। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। जाहेरा पूजा या बुना पूजा परंपरा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.